जालंधर के इस इलाके में लगी भयानक आग , कीमती समान जलकर हुआ राख

0
71

जालंधर (सिमरन) : बता दे की जालंधर में एक घर में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है, जिस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना रामा मंडी में अजीत नगर के नजदीक किशनपुरा में एक घर में अचानक भयानक आग लग गई। इस दौरान घर में रखा सारा कीमती सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें उठती हुई दिखाई दी। इस दौरान घर के मालिक राज कुमार जोकि अपाहिज है, ने बताया कि आग लगने से उनका लाखों का नुकसान हो गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की पहुंची गाड़ियों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं मौके पर पहुंचे भाजपा नेता किशन लाल शर्मा ने राज कुमार को जालंधर डीसी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुआवजा दिलवाने की बात कही।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here