जालंधर: देर रात मौसम का मिजाज बदला, तेज बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत

0
42

जालंधर (आरती ) : जालंधर में आज देर रात अचानक मौसम के बदलते मिजाज से लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, जालंधर सहित पंजाब के कुछ इलाकों में देर रात तेज बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है।

पंजाब के कई हिस्सों में आज देर रात काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ आई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में गर्मी अपने चरम पर थी और तापमान लगातार बढ़ रहा था। लोग गर्मी से बेहाल थे, लेकिन आज की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जालंधर के साथ-साथ पंजाब के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here