जालंधर (Sneha) : जालंधर बस अड्डे से आज एक बार फिर खून-खराबा की खबर सामने आई है। मिली खबर के अनुसार, तेजधार हथियारों से एक कर्मी पर हमला कर घायल कर दिया गया। यह घटना बुधवार 22-11-2023 की है। बताया जा रहा है कि सवारियों को चढ़ाने को लेकर झड़प हुई और हमलावरों ने कर्मी पर तेजधार हथियार से वार किया। घायल को विक्की बताया गया है। इस दौरान उसके सिर व बाजू पर गंभीर चोटें लगी हैं।
पीड़ित विक्की ने बताया कि वह काउंटर नंबर 26 पर बस में सवार हो रहा था। उस पर लगभग 20-30 शत्रुओं ने तेजधार हथियारों से हमला किया। घायल व्यक्ति ने बताया कि हमला करने वालों में मनी, जिंदा, गोपी, बुद्धू और कई अन्य अज्ञात लोग शामिल थे। युवक को घायल होने पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी बता दें की मंगलवार भी बस अड्डे पर खूनी झड़प हुई थी। बीते दिन बस अड्डे पर पटियाला हाईवे बस सर्विस के अड्डा इंचार्ज हरिंदर जीत सिंह निवासी लधेवाली पर हमला कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया गया था। इस दौरान उसका अंगूठा कट गया था। हरिंदरजीत सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बस अड्डा चौकी की पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और हमला करने वालों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायल ने जोद्दा, गोपी, नच्छर सहित 10 अज्ञात लोगों के पर आरोप लगाए।

















