जेबीडी जालंधर :- महानगर में जगह जगह आप पार्टी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं गौतम नगर में गंदा नाला के पास भाजपा द्वारा आप पार्टी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस तरह भगत सिंह में कूड़े के डंप के पास भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा का कहना है कि आप पार्टी की सरकार में हर शहरी का बुरा हाल हुआ पड़ा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार के राज में नगर निगम की बदहाल व्यवस्था हो गई है। हालात यह हो गए है कि खराब सीवरेज की व्यवस्था के चलते शहर में डेंगू, टाईफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से लोग ग्रस्त हो रहे है।
इसी के चलते आज भाजपा द्वारा शहर में जगह-जगह पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल प्रभारी गुरविंदर सिंह लाम्बा, अश्विनी दीवान, अरूण बजाज, राघव सहगल, अनुज शारदा, पुरषोत्तम हैप्पी, आशु गुप्ता, शुभम शर्मा, मनी सहोता, विजय चड्डा, हरीश महेन्द्रू, ब्रिज मोहन गुप्ता, सनी शर्मा, कैलाश सहगल, वानिश मिट्टू, नीरज कश्यप, गोपाल कम्बोज, सनी दुआ, अनुपम शर्मा, रतन सिंह, राहुल ग्रोवर, अश्विनी खन्ना, नरेन्द्र कुमार संजू, अशोक शर्मा,अविनाश, हरदीप सिंह, राजेश शर्मा, साजन, मनीष सहोता, लक्की, दीपक कुमार व अन्य मौजूद थे।

















