जालंधर में आज सुबह बड़ी वारदात , CCTV में कैद हुई तस्वीरें

0
93

जालंधर (sneha) : जालंधर में आज सुबह उस समय बड़ी वारदात हो गई जब बाइक सवार लुटेरों ने दुकान पर धावा बोल दिया। जानकारी के अनुसार यहां सुबह श्रीगणपति ट्रेडर की दुकान में बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि सुबह-सुबह बाइक सवार 2 युवक आए, जिन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर पैसों की मांग की। विरोध करने पर लुटेरों ने हमला कर फोन और  दुकान पर पड़ी नकदी चुरा ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here