जालंधर में कल रात भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

0
54

जालंधर में कल रात भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग जिंदगी और मौत के बीच फंसे हैं। इनका इलाज जालंधर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसा जालंधर-अमृतसर हाईवे पर विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पांचों व्यक्ति ई रिक्शा में सवार थ और एक तेज रफ्तार ऑडी कार इनको रौंदते हुए निकल गई।

मृतकों की पहचान विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाले परमजीत सिंह उर्फ पम्मा, श्री गुरु रविदास नगर निवासी जगदीश चंद्र और किशनपुरा से सटी मुस्लिम कॉलोनी निवासी पंकज के रूप मे हुई है। हादसे में नूरपुर कालोनी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व गोविंदा घायल हुए है।

थाना मकसूद के जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है। ऑडी कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर कार रोड साइड पर डिवाइडर से टकरा कर बंद हो गई। इसके बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला। अलग अलग पुलिस पार्टियां मृतकों के घरों की तलाश में जुटी हुई हैं। पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर ऑडी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here