जालंधर (sneha) : जालंधर में कल रात कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक गलत दिशा की ओर से आ रहा था जिस वजह से यह घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि उस दौरान गाड़ी में तीन लोग मौजूद थे और वह अमृतसर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। गणिमत यह रही की कोई जाने नुकसान नहीं हुआ।
दरअसल, कार लम्बा पिंड चौक से किशनपुरा चौक की तरफ जा रही थी इसी दौरान ट्रक गलत दिशा से आ गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया उस समय अफरा-तफरी मच गई, मौके में मौजूदा लोगो ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा तो पता चला की ट्रक ड्राइवर नशे में धूत था, जिसके बाद पुलिस को सुचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामला का ताजा लेकर कहां की जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।


















