जालंधर (sneha) : जालंधर वेस्ट में आज दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जैसे ही कोई ग्राहक हमारी दुकान के बाहर आता है और वह कोई अपनी कार एक्टिवा बाइक पार्क करता है उसकी गाड़ी पर स्टिकर लगाकर उसका चालान कर दिया जाता है। इतना ही नहीं यह लोग हमारी गाड़ियां भी नहीं खड़ी होने दे रहे हैं। जिसके चलते वहां पर आम आदमी पार्टी के वेस्ट से विधायक शीतल अंगूराल भी पहुंचे उन्होंने पुलिस से कहा कि आप लोग सख्ती करें, लेकिन जो लोग अपने घर के बाहर अपनी गाड़ी लगा रहे हैं अगर मैं यहां पर नहीं लगाएंगे तो कहां पर लगाएंगे। बता दे पुलिस कमिश्नर जालंधर की ओर से शहर में ट्रैफिक पर काबू पाने के लिए एक मुहिम चलाई गई है जिसके चलते पूरे शहर में सख्ती की हुई है।

















