जालंधर में देर रात भयानक सड़क हादसा, बोलेरो ट्रक की टक्कर, एक की हालत गंभीर

0
59

जालंधर (sneha) : पंजाब के जालंधर में मंगलवार रात करीब 12 बजे पठानकोट चौक के पास एक बोलेरो (मिनी ट्रक) और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर व कंडक्टर इसमें फंस गए और करीब आधे घंटे तक अंदर ही तड़पते रहे। मौके पर जुटे करीब 20 से अधिक राहगीरों ने मिलकर बड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बोलेरो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दोनों वाहन पठानकोट की ओर से जालंधर आ रहे थे। जब ट्रक अमृतसर जाने के लिए पठानकोट चौक से मुड़ने लगा तो ड्राइवर ने एक दम से ब्रेक लगा दी। इसके बाद पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का फ्रंट वाला हिस्सा बुरी से क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार ड्राइवर- कंडक्टर अंदर ही फंस गए।

बता दें कि राहगीरों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना में जख्मी ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, मौके पर पहुंची थाना-8 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here