जालंधर में पहुंचे PPCC इंचार्ज Devendra Yadav, गठबंधन को लेकर कही एहम बातें

0
48

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर बड़ा चेहरा ढूंढना बड़ी चुनौती बन गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस इंचार्ज देवेंद्र यादव आज मिशन 2024 की मीटिंग लेकर जालंधर पहुंचे।इस दौरान तमाम कार्यकर्ता और कांग्रेस लीडरशिप के नेताओं से चर्चा की ओर कांग्रेस हाईकमान को पंजाब में गठबंधन को लेकर जानकारी देने की बात कही।वही कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव को आप के साथ गठबंधन नहीं करने की बात कही।दविंदर यादव ने पटियाला सांसद परनीत कौर को पार्टी से निलंबित करने की बात कही और 2024 लोक सभा चुनाव के लिए पटियाला से किसी नए चहरे को चुनाव लड़वाने का इशारा भी किया।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इंचार्ज देवेंद्र यादव से जब नवजोत सिंह सिद्धू के मीटिंग में शामिल न होने की सवाल किया तो जवाब देने से कतराते नजर आए और कहा की तमाम कांग्रेस लीडरशिप यहां मौजूद है।आप के साथ गठबधन को लेकर कहा कांग्रेस हाईकमान से चर्चा की जाएगी। वही प्रताप सिंह बाजवा ने कहा की पंजाब के तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दविंदर यादव को अपनी भावनाएं वयक्त की है।गठबंधन का फैसला पार्टी हाईकमान करेगी।नवजोत सिद्धू को कमेटी में मेंबर लेने पर उनको इसके बारे में नही पता,दविंदर यादव से इस बारे में पूछा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here