जालंधर (sneha) : जालंधर में लेदर कॉम्प्लेक्स के पास से बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। मृतक की पहचान अंकुर के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में लगी है। जानकारी अनुसार लेदर कॉम्प्लेक्स के गंदे नाले के पास राहगीर ने सुबह करीब सवा 9 बजे एक शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंचे हैं। पुलिस मुलाज़िम का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी।

















