जालंधर में हथियार के बल पर तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

0
53

जालंधर(sneha) : महानगर में लूट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। अभी 2 दिन पहले हुई गुलाबदेवी रोड़ पर पहले वारदात का मामला सुलझा नहीं था कि कल एक और लूट की वारदात सामने आई है। जहां दातर के बल पर 3 लुटेरों ने एक्टिवा सवार व्यक्ति को लूट लिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक लुटेरा व्यक्ति को दातर दिखाता और दूसरा उसकी जेब से मोबाइल निकाल लेता है। इस दौरान लुटेरों ने पीड़ित से फोन का पहले पासवर्ड खुलवाया। जिसके बाद वह पीड़ित से नगदी, मोबाइल और एक्टिवा की चाबी छीनकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि लुटेरे गुलाब देवी रोड़ पर एक मोड़ पर एक्टिवा सवार व्यक्ति को रोक लेते है। जिसके बाद दातर के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते है। घटना के दौरान लुटेरे एफ जेड बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। ऐसे मे लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों से लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here