जालंधर (Sneha) : पंजाब में जालंधर की रेलवे कॉलोनी में RPF की महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनीशा (24) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थीं। अनीशा का पति भी उसके साथ रेलवे कॉलोनी में रहता था। नवी बारादरी थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नवी बारादरी थाने के SHO रविंदर कुमार ने कहा कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। फिलहाल शुरुआती जांच में यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। बुधवार की देर शाम पुलिस ने रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर के अंदर से एक महिला का शव बरामद किया। थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल जालंधर के शवगृह में रखवा दिया गया है।

















