जालंधर मे कल रात रामा मंडी थाने में राजीनामा करने आए दो पक्षों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके साथ पुलिस के सामने मारपीट हुई। जिस दौरान पुलिस अधिकारी उन्हें बचाने नहीं आए।
जानकारी देते हुए पीड़ित अनीता ने बताया कि वह एक महीना पहले कॉलोनी में हुई लड़ाई के दौरान उसका बेटा हर्ष (17) उन्हें छुड़ाने के लिए चला गया। जिसके बाद उन लोगों की तरफ से हर्ष के साथ मारपीट की गई। इस सिलसिले में घटना वाली रात को ही उन्होंने थाना रामा मंडी में इसकी शिकायत कर दी थी। जिसके बाद एक महीना बीत जाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आज जब परिवार को समझौते के लिए थाने में बुलाया गया तो पुलिस के सामने ही परिवार पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया।
अनीता का कहना है की जिस समय गियान उनके साथ मार पिटाई कर रहा था। पुलिस अधिकारी उनकी मदद के लिए नहीं आए। इसके साथ ही घटना के बाद पुलिस अधिकारी ने दूसरे पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि उन्हें जाने दिया। अनीता ने कहा कि उन्होंने इस 1 महीने के दौरान कई बार पुलिस कमिश्नर ऑफिस के चक्कर काटे। जिसके बाद थाना रामा मंडी में समझौते के लिए उन्हें बुलाया गया। वह प्रशासन से न्याय की अपील करती हैं। फिलहाल इस मामले मे पुलिस प्रशासन से बात नहीं हो पाई है।


















