जालंधर :- सड़क हादसे दौरान घायल हुए युवक की हुई मौत

0
57

ब्यूरो रिपोर्ट

जालंधर मे तेज रफ़्तार एक्टिवा की टक्कर से व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट करने का आरोप शिवसेना के एक नेता की बेटी पर करने के आरोप लगे हैं। एक्सीडेंट होने के बाद घायल को तुरंत बाद घायल को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत होने के बाद मृतक के परिवार वालों की तरफ से काफी हंगामा किया गया। परिवार का आरोप है कि पुलिस की ओर से आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

इस बारे मे ज्यादा जानकारी देते हुए मृतक के दोस्त मनप्रीत ने बताया कि 22 अक्टूबर सुबह करीब 4:30 बजे उनके गांव कांग साबू में एक प्रोग्राम था। प्रोग्राम के बाद जब उनका दोस्त राकेश कुमार बस स्टैंड के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज एक्टिवा चालक लड़की ने राकेश को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राकेश को काफी चोटे आई थीं। एक्सीडेंट के दौरान उस लड़की के साथ एक अन्य लड़का भी था।

वही इस बारे मे मृतक के मामा जगतार चाहल ने बताया कि जो लड़की तेज रफ्तार में एक्टिवा चला रही थी, उसका नाम रीमा थापड़ है जो कि शिवसेना के प्रधान नरेंद्र थापड़ की बेटी है। रीमा अपने किसी दोस्त के के साथ घर से भाग कर जा रही थी। इस दौरान तेज एक्टिवा चलाते हुए उसने राकेश को टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया की वह मौके पर मृतक का शव लेने आए है। इस मामले में FIR 120,23/10 की गई हैं। जो एक्टिव चला रही थीं। उसकी पहचान रीमा नाम की लडकी के रूप में हुई है। जोकि नरेंद्र थापड़ की बेटी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here