जेल से रिहा होने पर केजरीवाल का किया गया स्वागत

0
56

नेशनल डेस्क: अरविन्द केजरीवाल के स्वागत में उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास के बाहर पटाखे फोड़ने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली सरकार ने सोमवार को आगामी सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के बाहर आतिशबाजी करने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेशों की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री आवास के बाहर पटाखे फोड़े गए।
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में केजरीवाल को जमानत दे दी। वह पांच महीने से अधिक समय तक तिहाड़ जेल में बंद रहे। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत तो दे दी, लेकिन कुछ सीमाएं तय कीं जैसे कि उन्हें सीएम कार्यालय में प्रवेश करने और फाइल्स पर हस्ताक्षर करने से रोकना आदि। इसके अलावा प्रत्येक तारीख को ट्रायल में शामिल होंगे, जब तक कि उनके द्वारा छूट नहीं दी जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here