जालंधर/लुधियाना( नवनीत कौर): गिल रोड बाई पास के निकट नारकोटिक्स सेल कि टीम द्वारा कि गईं नकाबन्दी के दौरान 2 नशा तस्करो को काबू कर लिया। तस्कर ट्रक मे छुपा कर 30 किलोमीटर चुरा पोस्त ले जा रहे थे।पुलिस ने चुरा पोस्त व ट्रक जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर मे नशा तस्करी के आरोप मे मामला दर्ज़ किया है। पुलिस ने आरोपियों कि पहचान लुधिअना के ई दत्ता रोड के रहने वाले राजपाल व सुरजीत सिंह के रूप मे कि है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सुचना मिली थी कि आरोपियों दूसरे राज्य से नशा लाकर पंजाब के अलग अलग इलाकों मे सप्लाई कर रहे है। जिस पर नकाबन्दी कर आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनके साथियो के बारे मे पता लगाया जा रहा है।

















