जालंधर (sneha) : पहाड़ों में हो रही बराबरी के कारण पूरे उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। वही इस साल पड़ी ठंड से लोग ठिठुरते हुए कंपित हो रहे है और ठंड से अपने बचाव के लिए गरम कपड़ों के साथ आग का सहारा ले रहे हैं। इस बार पंजाब में बढ़ती ठंड ने धुंध और घने कोहरे ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर रखा है। वही जालंधर में इस कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग दिन-रात आग जलाकर अपना बचाव कर रहे है।
लोग रात और दिन के समय में इस कहर बरपाती कंपाती ठंड से बचने के लिए आग जलाकर अपना बचाव कर रहे हैं। पंजाब की कई जिलों में ठंड के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। वही जालंधर में लोग घरों से निकलकर कामकाज पर पहुंचने के बाद आग जलाकर ठंड से बचने के लिए आंख का सहारा ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले साल से इस साल रिकॉर्ड तोड ज्यादा सर्दी पड़ी है और कई सालों बाद ऐसी ठंड देखने को मिल रही है। वही अपने कामकाज को लेकर बोले की इस बढ़ती कम कंपाती ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं आ रहे जिस कारण कामकाज पर भी प्रभाव पड़ रहा है और कामकाज आगे से ज्यादा कम हो गया है। लोगों ने कहा इस बार गर्म कपड़े भी ज्यादा पहनने पड़ रहे हैं और लगातार आग जलाकर अपना बचाव कर रहे हैं।
















