जालंधर/कपूरथला (आरती ) : कपूरथला में आज सुबह बाइक सवार तीन नकाबपोश लोगों ने जिस शोरूम पर गोलियां चलाईं, वह सेशन जज के आधिकारिक आवास के पास स्थित है। शहर के कुछ प्रमुख व्यापारियों, कारोबारियों और ज्वैलर्स के पास पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं।
बता दें कि गैंगस्टरों ने आज सुबह जालंधर रोड स्थित MIC कपूरथला में मोबाइल शोरूम के बाहर खड़े होकर लगातार गोलियाँ चलाई और जाते समय एक चिट्ठी लिखकर भी फैंकी जिसमें पाँच करोड़ की फिरौती माँगी गई। फिरौती मांगने वाले गैंग ने कौशल गैंग हरियाणा का नाम लिखा था। पुलिस अब गोली चलाने वाले गैंगस्टरों की तलाश में लगी है। इस घटना में शोरूम मालिक बाल-बाल बच गया। शोरूम मालिक का कहना है कि करीब 10 बजे बाइक पर 2 युवक आए, जिन्होंने आते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई।















