तृप्ति डिमरी अपनी नई फिल्म संग बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगी धमाल

0
65

बॉलीवुड डेस्क (sneha) : ‘एनिमल’ के बाद तृप्ति डिमरी की झोली प्रोजेक्ट्स से भर गई हैं. एक्ट्रेस की नई फिल्म ‘बैड न्यूज’ का ऐलान हो गया है। इस बात का ऐलान खुद एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर किया। इस फिल्म का नाम ‘बैड न्यूज’ (Bad News) है। इसमें तृप्ति डिमरी के अलावा विक्की कौशल और पंजाबी एक्टर और सिंगर ऐमी विर्क भी है। फिल्म अनाउंसमेंट के साथ फिल्म का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें ये तीनों सितारे मस्ती करते नजर आए जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ‘बैड न्यूज’ फिल्म 19 मार्च, 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो, करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन और लियो मीडिया ने ज्वाइंट वेंचर है। फिल्म का ऐलान होते ही फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। इस फिल्म में ‘भाभी 2’ एक्ट्रेस पहली बार विक्की कौशल संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here