तेज रफ़्तार कार ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर ,दो वयक्ति गंभीर रूप से घायल

0
43

जलंधर/लुधियाना (सिमरन):बता दे की थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जस्सियां रोड पर बीती रात एक्टिवा सवार दो व्यक्तियों को एक तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण एक्टिवा बेकाबू होकर ट्रक के साथ जा टकराई और ट्रक के नीचे आ गई।

उक्त हादसे में एक्टिवा सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गए। घायलों की पहचान 45 साल के राजकुमार और 35 साल के कार्तिक निवासी गांव सुल्तानपुर के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here