दिनदहाड़े Bank में लूट, लूटेरों ने गनमैन से बंदूक छीन चलाई गोलियां

0
36

जालंधर/खन्ना(नवनीत कौर) : पंजाब के खन्ना में दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। यहां पंजाब एंड सिंध बैंक में हथियारबंद लोगों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार कुछ हथियारबंद लोग मोटरसाइकिल पर आए और बैंक के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने बैंक के स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद हथियारबंद लोगों ने बैंक से लाखों रुपये लूटे और गनमैन से बंदूक छीन कर फायर करने शुरू कर दिए। उक्त लोग जाते समय बंदूक वहीं फैंक गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here