दिलजीत दोसांझ साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ आए नजर,वीडियो हुई वायरल

0
43

पंजाब डेस्क : दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।दरअसल, इसमें दिलजीत दोसांझ साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जिस चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो है दिलजीत दोसांझ और प्रभास की पगड़ी ने। आपको बता दें कि वीडियो में दिलजीत दोसांझ और प्रभास एक ही ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

दोनों का यह वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कैप्शन में लिखा है- ‘Bhairva Anthem Coming Soon 🙏🏽’ साथ ही पंजाब और साउथ भी लिखा है। ‘पंजाबी आ गया ओह…🤟🏾डार्लिंग।’ दिलजीत ने इस वीडियो को प्रभास को भी टैग किया है। इसमें प्रभास की फिल्म का गाना बज रहा है।गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ ने करीब 10 साल तक गाने के बाद खुद को एक्टिंग में परखने का फैसला किया। 2010 की फिल्म ‘मेल करादे रब्बा’ में छोटी सी भूमिका निभाने के बाद दिलजीत ने 2011 में 2 फिल्में कीं, जिनका नाम ‘लॉयन ऑफ पंजाब’ और ‘जिन्हें मेरा दिल लुटया’ था, लेकिन दिलजीत को सबसे अधिक लोकप्रियता 2012 में आई फिल्ट ‘जट्ट एंड जूलियट’ से मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here