विंटर वेकेशन का एलान
जेबीडी ब्यूरो : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से अरविंद केजरीवाल सरकार ने 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में विंटर ब्रेक घोषित किया है, जो सभी क्लास के लिए लागू होगा. इसका मतलब है कि इस दौरान 10वीं और 12वीं क्लास के स्कूल भी बंद रहेंगे।
दिल्ली के स्कूलों में पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी में होने वाले विंटर ब्रेक होता है, लेकिन इस बार सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने विंटर ब्रेक पहले करने का निर्णय लिया है. फिलहाल, दिल्ली में प्रदूषण के चलते 10वीं और 12वीं को छोड़ सभी स्कूलों की क्लास ऑनलाइन चल रही है।















