दीपावली हिदुओं का प्रमुख धार्मिक त्योहार है :- विधायक रमन अरोड़ा

0
65

विधायक रमन अरोड़ा ने दीपावली पर्व पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर विशेष तौर पर शिरकत की। जिसमें दीपावली का आयोजन एच.एम.वी नर्सिंग कॉलेज पर व गुरु नानक पुरा वेस्ट के फनलैंड पब्लिक स्कूल में दीपावली का आयोजन मनाया गया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने संबोधित करते विद्यालय के सभी शिक्षक गण व शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली हिदुओं का प्रमुख धार्मिक त्योहार है। इस दिन प्रभु श्री राम, लक्ष्मण व सीता सहित 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या पधारे थे। जिसकी खुशी में सभी अयोध्या वासियों ने इस खुशी मनाकर अपने घरों में दीपक जलाकर सजाया था।दीपावली के पर्व पर बच्चो ने कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता के साथ साथ डांसिंग प्रोग्राम, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, दीया सजाना, थाली सजाना समेत कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई।उन्होंने बच्चों को दीपावली पर पटाखे न छुड़ाने के लिए प्रेरित के साथ बच्चों को ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया। इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधित करते विद्यालय में बच्चों ने अपने भाषण के माध्यम से प्रदूषण रहित दीवाली, प्यार व खुशियों को बांटना गरीबों की सहायता करना इत्यादि सभी धर्मों का आदर करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा के साथ आप वॉलिंटियर दीनानाथ प्रधान, जसविंदर सिंह बिल्ला व अन्य विद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here