इंटरनेशनल न्यूज़ :जानकारी के अनुसार 10 दिन पहले दुबई से पंजाब लौटे व्यक्ति ने न्यूजीलैंड जाना था कि पत्नी ने उसे विदेश न जाकर यहां काम करने के लिए कहा पर व्यक्ति नहीं माना। दोनों में तकरार के बाद पत्नी ने गुस्से में पति का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज फाड़ दिए। अब पति ने पत्नी के खिलाफ थाना घल्लखुर्द में शिकायत दर्ज करवाई और कार्रवाई की मांग की है।फिरोज के सोढी नगर निवासी साहिल ने बताया कि वह डेढ़ साल पहले दुबई गया था और वहां अपना कामकाज कर घर में खर्च भेज रहा था। अब उसका न्यूजीलैंड का वीजा लगा था और 2 अक्टूबर को न्यूजीलैंड जाना था। मगर पत्नी बाहर जाने से रोक रही थी और इसी बहसबाजी के दौरान उसने पासपोर्ट दस्तावेज फाड़ दिया। अब वह कैसे बाहर जाएगा और कर्ज कैसे वापस करेगा।


















