देश के सबसे बडे़ अर्धसैनिक बल CRPF में नकली ट्रैक सूट से जुड़ा मामला सामने आया है

0
60

नेशनल डेस्क :भारतीय सीमा सुरक्षा बल (CRPF) में एक मामला सामने आया है, जहां नकली ट्रैक सूट की बिक्री का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस मामले की जानकारी जैसे ही सीनियर अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने सख्त कार्यवाही करते हुए 6 से अधिक अफसरों व कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।

CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट राहुल सोलंकी ने एक लिखित शिकायत की है, जिसमें उन्होंने सूचित किया है कि जवानों को अनाधिकृत तौर पर उच्च दरों पर ट्रैक सूट बेच रहे हैं। ट्रैक सूट पर एक प्रतिष्ठित ब्रांड का नाम लिखा है । ट्रैक सूट वाले पैकेट पर ‘देश की वर्दी’ लिखा है। शिकायत के साथ 1600 रुपये के बिल की स्लिप लगाई गई है।

शिकायत करने वाले अधिकारी ने यह दावा किया कि यह ट्रैक सूट नकली है । इस मामले की विस्तृत जांच की जाए । सूत्रों ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तो असिस्टेंट कमांडेंट के द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए । जिसके बाद मामले को लेकर अफरा- तफरी मच गई । जिसके बाद मामले से जुड़े लोगों पर तत्काल कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया ।

यहां एक और महत्वपूर्ण प्रश्न उठता है कि CWA केंद्र पर ट्रैक सूट बेचने की इजाजत किसने दी है। यह अधिकार ग्रुप सेंटर पर CWA की अध्यक्ष की अनुमति से ही मिलता है। इससे यह संदेश मिलता है कि केवल उन्हीं उत्पादों की बिक्री हो सकती है, जो केंद्र के सदस्यों द्वारा बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here