दो दिन सुरक्षा के लिए थाने के चक्कर काटता रहा युवक

0
132

तीसरे दिन रोहित को मारी गोलिया, हुई हत्या

परिवार का आरोप, सभी आरोपी करते है नशे का धंधा

जेबीडी जालंधर, अजय :- जालंधर पुलिस के पास सुरक्षा की गुहार लेकर युवक दो दिन तक चक्कर काटता रहा कि उसको इलाके के नशा तस्करों से धमकियां मिल रही हैं। 48 घंटे तक उसकी शिकायत पर किसी ने कार्रवाई नहीं की। एडीसीपी से लेकर स्थानीय थानेदार तक किसी ने उसकी नहीं सुनी। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि उन्होंने देररात रोहित की गोलियां मारकर हत्या कर दी। रोहित को दो गोलियां लगी, उसको स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वह घरवालों ने हस्पताल के बहार धरना लगा दिया।

छह-सात बदमाशों ने चलाईं गोलियां
रोहित की बहन ने बताया कि छह-सात बदमाशों ने गोलियां चलाईं, वह उसके घर के बिल्कुल पास रहते हैं। सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रोहित को घेर लिया और गालियां निकालनी शुरू की थी।

परिवार का आरोप, सभी आरोपी करते है नशे का धंधा
रोहित की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने उनकी शिकायत ही नहीं सुनी। वह बार बार थाने जाते रहे, लेकिन बदमाश नशा बेचने वाले थे और इलाके की पुलिस उन पर मेहरबान थी। रोहित की बहन का कहना है कि सभी आरोपी नशे का धंधा करते है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here