धुंध के कारण फ्लाइट और ट्रेनें लेट

0
90

जालंधर (sneha) : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल में अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सुस्त होने के बाद अब ड्राई कोल्ड (खुश्क ठंड) लोगों को परेशान कर रही। गुरुवार सुबह कई जगह घनी धुंध दिखी। जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। घनी धुंध के कारण अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 फ्लाइट लेट हुईं। इसके साथ 4 ट्रेनों पर भी असर दिखा। मकर संक्रांति तक लोगों को धुंध का सामना करना पड़ेगा।

पंजाब में बीते 11 साल में पहली बार लंबे समय तक तापमान 9-10 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को कुछ जगहों पर धूप खिली थी। 12 जिलों में धुंध का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला शामिल हैं। यहां विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रह सकती है।

हरियाणा के 9 जिलों में धुंध का अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में धुंध रहेगी।

वहीं हिमाचल में 16 जनवरी तक दिन के समय मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 2 दिन मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और सोलन में सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here