जालंधर (sneha) : नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सिद्धू अपने समर्थकों से मुलाकातों का दौर एक बार फिर शुरू करने वाले हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”अगले सप्ताह से नियमित रूप से सप्ताह में एक बार लोगों से मिलूंगा। हर सप्ताह तारीख की घोषणा करूंगा ! जब मेरी पत्नी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी, तो वैकल्पिक रूप से अमृतसर में बैठकें शुरू करूंगा।” गौरतलब है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू रोडरेज मामले में सजा के बाद जेल से रिहा होकर पटियाला में रह रहे हैं। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ समय बीता रहे थे जिनका कैंसर का उपचार चल रहा था। वहीं बता दें कि गत माह उनके बेटे की शादी भी हुई।


















