कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अवैध माइनिंग को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया अकाउंट X पोस्ट लिख वीडियो भी शेयर किए हैं। उन्होंने पोस्ट में होशियापुर के गांव मेहरा में हो रही अवैध माइनिंग पर सवाल खड़े किए हैं। इसमें उन्होंने माइनिंग स्थलों की लोकेशन के साथ-साथ टाइम भी शेयर किया है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने पोस्ट में लिखा कि ”प्रतिबंधित वन भूमि में अवैध खनन आप का लालच शासन के सभी मापदंडों पर भारी पीएलपीए अधिनियम 1900 की धारा 4 और 5 के तहत गांव मेहरा में वन भूमि ऐसे क्रशर चल रहे हैं जहां किसी भी व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है चोर तंत्र या लोकतंत्र?”।
आपको बता दें कि अवैध माइनिंग के मामलों को नवजोत सिंह सिद्धू लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में रोपड़ में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर याचिका दायर की थी। इसके बाद से वह आए दिन अलग-अलग जिलों में हो रही अवैध माइनिंग के मामले उठा रहे हैं।


















