नाबालिग लड़की के साथ युवकों ने किया दुष्कर्म,विडिओ बना किया ब्लैकमेल

0
90

टांडा उड़मुड़(नवनीत कौर) : होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। उक्त मामले के आरोप में टांडा पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर गगनदीप सिंह गग्गू और विशाल के खिलाफ यह मामला दर्ज किया है।अपने बयान में लड़की की मां ने कहा कि उक्त आरोपियों ने मार्च महीने में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका वीडियो बना लिया। बदनामी के डर से उनकी बेटी ने उन्हें इस बारे में नहीं बताया। अब ये आरोपी उसकी लड़की को वीडियो को लेकर ब्लैकमेल करते हैं और दोबारा मिलने के लिए कहते हैं। पुलिस ने अब दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच इंस्पेक्टर प्रभजोत कौर कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here