निकारागुआ की शेनिस पालासियोस को मिला मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब

0
97

Edited By: Sneha Das

मिस यूनिवर्स 2023 का भव्य कार्यक्रम 19 नवंबर को अल साल्वाडोर, सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब प्राप्त हुआ। उन्हें मिस यूनिवर्स 2022 आरबोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया था। आरबोनी ने पहले मिस यूएस खिताब जीता था और फिर मिस यूनिवर्स बनी थी। सबसे खास बात ये है कि मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला है।

दुनियाभर की हसीनाओं को पीछे छोड़कर उन्होंने ये ताज अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर वो काफी ज्यादा खुश है। टॉप 3 में इस बार थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सुंदरियों ने अपनी जगह बनाई थी। लेकिन दोनों को पछाड़ते हुए शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का ताज अपने नाम कर लिया है। थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड फर्स्ट रनर-अप रहीं और ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन सेकंड रनर-अप रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here