जेल में बंद पंजाब पुलिस के निलंबित ए.आई.जी. मालविंदर सिंह सिद्धू की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ सरकारी अधिकारियों को रिश्वत के लिए ब्लैकमेल करने के आरोप में एक और मामला मोहाली में दर्ज किया गया है। इस मामले में उनके साथ-साथ बलबीर सिंह व अज्ञात का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को प्रोडक्शन वारंट पर मोहाली लाया गया और उनके खिलाफ नया केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि पूर्व ए.आई.जी. मालविंदर सिंह सिद्धू को सरकारी अधिकारियों से रिश्वत लेने के लिए ब्लैकमेल करने के मामले में विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले की पूछताछ के दौरान उसने विजिलेंस दफ्तर में काफी हंगामा किया था। इस दौरान पुलिस को एक रिकार्डर मिला था जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था। इसके बाद की गई जांच में यह सामने आया कि पूर्व ए.आई.जी. व उसके साथी अलग-अलग व्यक्तियों से पैसे की मांग करते थे।


















