जालंधर (sneha) : पंजाब के कपूरथला के शहर फगवाड़ा के 6वी पातशाही गुरुद्वारा साहिब के भीतर 15 तारिक की रात को एक युवक का निहंग सिंह मंगुमठ उर्फ रमनदीप सिंह द्वारा कतल कर दिया गया था।इस सनसनी वारदात की घटना का पता 16 तारिक की सुबह को पता चला तो बताया यह गया की युवक ने गुरुद्वारा साहिब बेअदबी की थी।हालांकि पुलिस अधिकारियों ने फोन पर जानकारी यह बताया की युवक का कत्ल निहंग मंगूमठ ने अपने प्रचार के लिए किया था,उसी दिन पुलिस ने निहंग सिंह मंगुमठ को गिरफ्तार कर लिया था।निहंग सिंह मंगुमठ उर्फ रमनदीप सिंह को पुलिस ने सरकारी सिविल हस्पताल फगवाड़ा मेडिकल करवाया था और आज पुलिस डोप टेस्ट करवाने लाई थी। डोप टेस्ट करवाने के बाद पुलिस निहंग मंगुमठ को वापिस ले गई।सिविल हस्पताल से मंगुमठ को पुलिस द्वारा ले जाने की तस्वीरें भी सामने आई है।
हरियाणा के सोनीपत के एक अनाथ आश्रम में रहने वाले विशाल कपूर का 15 रात फगवाड़ा में बेअदबी की घटना को लेकर एक निहंग मंगुमठ उर्फ रमनदीप सिंह ने कत्ल कर दिया था। सोनीपत के अनाथ आश्रम में पंजाब पुलिस ने विशाल कपूर के सभी रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए हैं और जो नंबर विशाल चल रहा था वह भी पुलिस ने डिटेल निकलवा ली है। वही आज एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता फगवाड़ा पहुंची और 5 से 6 घंटे तक तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की हालांकि मीडिया ने जब बात करने की कोशिश की तो मीटिंग का बोलकर कोई बात नही की। अभी तक पुलिस को विशाल के फगवाड़ा आने के क्या सबूत मिल पाए हैं यह भी पुलिस अधिकारी नहीं बता रहे। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है की पुलिस अधिकारी जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठाकर असली घटना को उजागर करेंगे और विशाल कपूर कैसे फगवाड़ा पहुंचा और क्यों उसका कत्ल किया गया यह भी सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।
















