पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड डे का रेड अलर्ट

0
54

जालंधर (sneha) : मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में आज कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह के समय धुंध रहेगी, जबकि दिन में शीतलहर चलेगी। आने वाले 4 दिनों में भी ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 10 सालों में जनवरी 2024 के दिन सबसे अधिक ठंडे हैं।

हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत व पानीपत में रेड अलर्ट दिया गया है। जबकि जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकूला में ऑरेंज अलर्ट है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। 29 जनवरी के बाद ठंड से हल्की राहत दिखती मिल रही है।

पंजाब के 5 जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना में रेड अलर्ट है। बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी और एक मात्र रूपनगर में येलो अलर्ट है। सुबह के समय पंजाब में धुंध रहेगी। अधिकतर शहरों का तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच या इसके आसपास रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here