जालंधर (sneha) : पंजाब और हरियाणा के 4-4 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह और शाम के समय दोनों ही राज्यों में धुंध का ऑरेंज अलर्ट भी है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते लगातार कोल्ड वेव से तापमान में गिरावट देखने को मिली रही है। हिमाचल के 5 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट है। चंडीगढ़ का मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन और गुरदासपुर में मौसम खराब रहेगा। हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में 2 दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
वहीं मौसम विभाग ने हिमाचल के कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पांचों जिलों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है और हल्की धुंध भी रहेगी।


















