जालंधर(नवनीत कौर) : जहाँ लोगों को पंजाब में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। वहीं जालंधर के मॉडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आंधी और बारिश के चलते पेड़ गिर गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और सड़क पर आने जाने वाले लोगों बता दें कि बीते दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को प्रकोप से लोग बहुत परेशान थे। पंजाब के जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर था। वहीं आज सुबह हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग द्वारा पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले 4 दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

















