पंजाब की युवती ने श्री राम को अपशब्द कहे

0
103

अयोध्या में 22 जनवरी को हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बठिंडा की एक युवती ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के बारे में अपशब्द कहे। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को स्थानीय दुकानदारों और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। युवती की पहचान रामा मंडी की रहने वाली साइना के रूप में हुई है। वह सैलून चलाती है। पुलिस ने साइना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर लिया। गुरुवार को पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो इससे पहले उसने एक और वीडियो जारी कर सफाई दी।

युवती ने कहा- मैं बहुत हैरान हूं कि मेरी एक वीडियो रामा मंडी में वायरल की जा रही है। मैंने हिंदू कम्युनिटी के खिलाफ वीडियो नहीं डाली। मैंने उनके खिलाफ वीडियो डाली थी, जिन्होंने चर्च के क्रॉस को तोड़कर राम नाम का झंडा लगाया। ईसाई धर्म से संबंध रखने वाले युवक से जबरदस्ती राम नाम बुलवाया गया। मैंने उनके खिलाफ वीडियो डाली थी। मैं हिंदू, सिख या मुस्लिम कम्युनिटी के खिलाफ नहीं हूं, मैं खुद सिख परिवार से संबंध रखती हूं। मैंने भगवान राम के खिलाफ कुछ नहीं बोला। कुछ लोग यह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये हिंदू कम्युनिटी के खिलाफ बोल रही है। ये लोग तब नहीं बोले जब चर्चों को तोड़ा गया और पास्टर्स को जिंदा जला दिया गया। 22 जनवरी को मंदिर का जब उद्घाटन हुआ तो वह भी चर्च में सेलिब्रेट किया गया। मेरी एक क्लिप को उठाकर उसे गलत तरीके से यूज किया गया है।

युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन वीडियो वायरल होने के बाद साइना के खिलाफ हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने रामा मंडी की सभी दुकानें बंद करा दीं और गांधी चौक पर एकत्रित होकर पंजाब सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुखपाल सिंह सरां, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविप्रीत सिंह सिद्धू और भाजपा नेता रघुवीर सिंह बहनीवाल मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वीडियो में श्रीराम के बार में गलत बोलने वाली साइना ईसाई धर्म से संबंधित है। उसने श्रीराम मंदिर के खिलाफ बोलकर धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना पाकर DSP तलवंडी राजेश स्नेही मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। DSP तलवंडी राजेश स्नेही ने कहा कि रामा मंडी के ही संजीव कुमार ने थाना रामा मंडी में शिकायत दर्ज करवाई थी। साइना के खिलाफ IPC की धारा 295 (धार्मिक भावनाएं आहत करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here