पंजाब के इस शहर के मेन रोड पर एक गाड़ी अचानक से पलट गई, रिक्शा चालक हुआ घायल

0
123

जालंधर (सिमरन):बता दे की शहर में देर रात एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि शहर में पड़ते इलाका न्यू जवाहर नगर मार्कीट के पास मेन रोड पर एक गाड़ी अचानक से पलट गई, जिस कारण एक रिक्शा चालक बुरी तरह से घायल हुआ है। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसे थम गई। फिलहाल गाड़ी के पलटने के कारणों का पता नहीं लग सका है, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

वहीं घटना के देखने के लिए लोगों भी भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच चुकी है तथा घटना की छानबीन जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here