पंजाब के कई जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है,

0
82

जालंधर ( आरती ) पंजाब में नवंबर के महीने में अभी भी हल्की ठंड पड़ रही है, जहां सुबह और शाम को ठंड महसूस होती है, वहीं दोपहर में धूप रहती है , लेकिन अब अगले महीने से मोटी जैकेट और शॉल लेनी होगी क्योंकि दिसंबर के महीने में कड़ाके की ठंड पड़ेगीमौसम विभाग ने नवंबर हफ्ते के अंत तक हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक हफ्ते में पंजाब के कई जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।मौसम विभाग के मुताबिक दिसंबर के पहले हफ्ते में ठंड बढ़ेगी। दिसंबर में रात का तापमान 11-12 डिग्री रहता है, अब यह इस स्तर पर पहुंच गया है। आने वाली 25-26 तारीख को धूप रहेगी और 27-28 तारीख को कोहरा रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here