जालंधर(नवनीत कौर): पंजाब के जालंधर में पांचकोणीय मुकाबला है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को हुए चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। इसकी गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इसी के तहत जालंधर सीट पर भी वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस समय कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर सीट पर आगे हैं। चरणजीत सिंह चन्नी पहले , आप के टीनू दूसरे नंबर पर व भाजपा के सुशील रिंकू तीसरे नंबर पर हैं। जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नीमतों से आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा के सुशील रिंकू वोटों की गिनती में आगे हैं। वोटों की गिनती दौरान समीकरण पल-पल अपडेट हो रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र जालंधर से अधिकतर उम्मीदवार ऐसे हैं जो एक पार्टी छोड़कर दूसरी और तीसरी पार्टी में शामिल हुए हैं।

















