पंजाब के नौजवानो के लिए ख़ुशी की खबर

0
109

चंडीगढ़/जालंधर (सिमरन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राज्य के नौजवानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।मुख्यमंत्री आज 293 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। विभिन्न विभागों में नवनियुक्त नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस संबंध में समारोह चंडीगढ़ के नगर निगम भवन में दोपहर 12 बजे होगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री मान राज्य के हजारों नौजवानों को नौकरियां दे चुके है।मुख्यमंत्री मन का कहना है कि अगर पंजाब के नौजवानों को यहां पर ही नौकरियां मिल जाए तो फिर उन्हें अपने परिवार को छोड़ कर विदेशों में नौकरियां करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here