पंजाब के मुख्यमंत्री आज जिलो के DC से करेंगे बैठक

0
100

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच आज पंजाब के CM भगवंत मान सभी जिलों के डीसी से मीटिंग करेंगे। मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है। इसमें मान जहां जिलों में चल रहे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जानकारी लेंगे। वहीं, भविष्य को लेकर रणनीति बनाएंगे। इस मौके सरकार के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बजट सेशन को लेकर इसमें चर्चा होगी।

CM भगवंत मान आज दोपहर में पंजाब भवन में मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग उस समय भी होने जा जा रही है, जब छह जिलों के डीसी दो दिन पहले ही बदल गए हैं। जबकि फरवरी माह में सरकार NRI मिलनी समारोह करने रही है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि इस मिलनी को कामयाब बनाया जाए। साथ ही NRI लोगों के मामलों को पहल के आधार पर हल किया जाए। यह मीटिंग 3 फरवरी को पठानकोट से शुरू होगी।

इसके बाद मीटिंग का सिलसिला आगे बढ़ेगा। इसके अलावा इसी महीने गेहूं-आटा की होम डिलीवरी शुरू करने की योजना है। ऐसे में सभी मुद्दों पर चर्चा होने के आसार है। वहीं, हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग जो प्रस्ताव पास किए गए। उन्हें भी इस दौरान लागू करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके अलावा सीएम के पटियाला यूनिवर्सिटी में जाने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here