जालंधर (आरती ) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर किलकारी गूंजी है. सीएम की पत्नी गुरप्रीत कौर ने बेटी को जन्म दिया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने जानकारी देते हुए कहा था कि मेरी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। मार्च में हमारे घर खुशियां आएंगी। हम ने कभी जानने की कोशिश नहीं की कि बेटा आएगा या बेटी। मेरी बस यही इच्छा हे कि बेटा या बेटी, जो भी आए, बस तंदुरुस्त आए 7 जुलाई को 2022 को सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंधे थे।

हाली में भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया पर खबर जनता के साथ साझा की। उन्होंने अपने नवजात बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में भी अपडेट किया और अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की।भगवंत मान ने एक्स पर लिखा, “भगवान ने (मुझे) बेटी का उपहार दिया है। मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।” एक अन्य पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की।
सीएम मान की यह दूसरी शादी थीं। डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली है ओर एमबीबीएस डॉक्टर हैं।सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कोर से हुई थी। लेकिन साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया। उनके दो बच्चे हैं – बेटी सीरत कौर मान (23) और बेटा दिलशान सिंह मान (19)।


















