पंजाब के मौसम को ले कर कोई अलर्ट नहीं, इन जिलों में बारिश का आसार

0
68

पंजाब डेस्कः बता दे की पंजाब के मौसम को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि आज यानि शुक्रवार को 7 जिलों में कुछ स्थानों पर हलकी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर शामिल है। जबकि पिछले 2 दिनों में सभी जिलों का तापमान नीचे आ गया है। साथ ही पता चला है कि राज्य के औसत तापमान में 1.8 डिग्री की कमी आई है। एक सितंबर से अब तक राज्य में 36 फीसदी कम बारिश हुई है। यही हाल चंडीगढ़ का भी है. एक जून से अब तक 711.7 mm बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 13.3 mm कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here