पंजाब डेस्क : नेता संजय सिंह कुछ दिन पहले जेल से रिहा होने के बाद आज पंजाब पहुंचे। जब संजय सिंह मुख्यमंत्री मान की रिहायश पर पहुंचे तो दोनों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुलाकात की। इसी दौरान संजय सिंह ने मुख्यमंत्री मान को गले लगाते हुए उन्हें उठा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री मान की बहन और पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी उनका स्वागत किया और कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी हुई है।बताया जा रहा है कि भगवंत मान और संजय सिंह पंजाब के अन्य नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। आम आदमी पार्टी पंजाब में 13 सीटें जीतने के लिए जोरो शोरो से कोशिश कर रही है। भगवंत मान लगातार लोकसभा क्षेत्रों में बैठक कर प्रत्याशियों, विधायकों और मंत्रियों से फीडबैक ले रहे हैं।



















