पंजाब पुलिस परमिंदर चिड़ी सहित किया 2 का Encounter

0
77

जालंधर/फरीदकोट(नवनीत कौर) :पंजाब के फरीदकोट में लूटपाट व फिरौती के मामले में वांछित आरोपियों का पुलिस द्वारा एनकाऊंटर कर दिया गया । जानकारियों के अनुसार आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी करवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए।दूसरी ओर डी. एस. पी. शमशेर सिंह शेरगिल के मुताबिक, संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने के लिए गोली चला दी। आरोपियों की पहचान परमिंदर चिड़ी और हैप्पी के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here