पंजाब में कड़ाके की ठंड व शीत लहर जारी है। कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगले 24 घंटों में यानी कि 22.1.24 (दोपहर 2.00 बजे) तक मौसम विभाग ने पंजाब के अधिकांश स्थानों पर घने कोहरे के साथ शीत लहर को लेकर चेतावनी दी है जिसके चलते पंजाब एस.डी.एम.ए. ने लोगों को ठंड से बचने के लिए जारी एडवाइजरी जारी कर दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा है।

















