पंजाब में इस दिन ओलावृष्टि की संभावना, जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

0
122

पंजाब में मौसम को लेकर अलर्ट जारी हुई है। मिली खबर के अनुसार कल 31 जनवरी को पंजाब के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग चंडीगढ़ द्वारा जारी जानकारी मुताबिक पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियरापुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला व मालेरकोटला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलेंगी। वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी कि किया गया। इस दौरान इन जिलों में गर्जना की संभावना हैं।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पंजाब के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 चरणों में बारिश होने की संभावना है। पंजाब समेत दोनों राज्यों में 30 जनवरी से 1 फरवरी और 3-4 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here